बीमारियों से बचाव के उपाय बताए
बुढ़ाना। कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेले में विभाग के अधिकारियों तथा पशु चिकित्सकों ने किसानों को गन्ने की कई प्रजातियों और पशुओं में लगने वाली बीमारी से बचाव के उपाय बताए। उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय में कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा किसान मेले का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सकों ने किसानों को कृत्रिम गर्भाधान एवं पशुओं में लगने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने गन्ने की प्रजातियों और सहफसली खेती की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी जसबीर सिंह तेवतिया ने विभाग द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया। अपर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राजेंद्र पवार ने वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना और वर्मी कंपोस्ट खाद के लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह, हरेंद्र मलिक, बबलू, चरण सिंह, राजीव, संजय सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।