फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरागत तरीके से मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बा तथा आसपास के देहातों में 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र ने ध्वजारोहण किया। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, नगर पंचायत चेयरपर्सन बाला त्यागी, क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरपर्सन बाला त्यागी ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत द्वारा विभिन्न स्थानों पर 1300 पौधे रोपे गए। स्टार इंटरनेशनल स्कूल, हाइवे फुगाना में संस्थापक वीरेंद्र राणा में ध्वजारोहण किया। गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल में निदेशक अजंद्र तोमर व प्रबंधक एमएन शर्मा ने ध्वजारोहण किया। रजनीश मलिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निदेशक रजनीश मलिक व प्रधानाचार्य मदनपाल शर्मा, सहकारी समिति खेड़ामस्तान में फुगाना के प्रधान जितेंद्र मलिक, बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज में निदेशक आरएस मलिक व प्रधानाचार्या राजकांता मलिक, सनराइज पब्लिक स्कूल में विद्यायल के प्रबंधक निशांत कुमार गर्ग व सुशील गर्ग, दयानंद इंटर कॉलेज में संस्थापक तेजपाल सहरावत, मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक राजीव गर्ग, डीएवी पब्लिक स्कूल में सचिव अरविंद गर्ग व प्रधानाचार्या रेखा त्यागी, क्राउन कॉन्वेंट स्कूल में संस्थापक मुकेश गर्ग व विपिन गर्ग, बजाज चीनी मिल भैसाना में उपाध्यक्ष राज सिंह चौधरी ने ध्वजारोहण किया। हिंदू युवा वाहिनी तथा आसपास के देहातों के युवकों ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी स्थानों पर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें