फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलों की सेवा से जीवन धन्य: सोम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिवचौक के निकट स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि संगीत सोम रहे। उन्होंने कहा कि करोड़ों कांवड़िये मुजफ्फरनगर से होकर जाते हैं। इस जिले की जनता हमेशा भोलों की सेवा करती है। तन-मन और धन से समर्पित रहती है। उन्होंने कहा कि भोलों की सेवा करने का सौभाग्य पुण्य कार्यों से मिलता है। मौके पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल आदि शामिल रहे। उधर, मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग के बाहर महामृत्युंजय सेवा मिशन ने कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। मौके पर मिशन संयोजक संजीव शंकर, केशवानंद जी महाराज, अक्षिता शर्मा, रिदिमा, इशिता, मुस्कान, शुमाली ने पूजन सम्पन्न कराया। डॉ सुधीर गर्ग, आदित्य आर्य, सुधीर भारद्वाज, मनोज शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश बंटी आदि रहे। नीरू शर्मा, पूजा अरोरा, उर्मिला खुराना, शिनू, शांति शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें