फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राउन कॉन्वेंट स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पेड़ और पौधों का महत्व बताया
विज्ञापन

बुढ़ाना। क्राउन कान्वेंट में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को पेड़ और पौधों का महत्व बताया। विद्यालय के चेयरमैन विपिन संगल के नेतृत्व में स्कूल के छात्र-छात्राओं व अध्यापिकाओं ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। पौधरोपण कार्यक्रम को स्कूल की गतिविधियों का हिस्सा बताया गया। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन विपिन संगल ने कहा कि प्रकृति व पृथ्वी का संरक्षण पेड़-पौधो द्वारा होता है। विद्यालय के डायरेेक्टर प्रशांत भार्गव ने भी बच्चों को पेड़ और पौधों का महत्व बताया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा सहित विद्यालय का सारा स्टाफ मौजूद रहा। कस्बे की कोतवाली में भी पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्राइम इंस्पेेेक्टर जयभगवान यादव के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें