फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी ने किया महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पीएनबी के 124 वें स्थापना दिवस समारोह मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं वरिष्ठ ग्राहकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पीएनबी के मंडल प्रमुख राजेंद्र सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि डॉ. बीके त्यागी रहे। कार्यक्रम में हनुमान चौक शाखा द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पासबुक दी गई। साथ ही राजेश्वरी, सरोज, सईदा बैगम, समरीन, राफिया, अंजुम, पूनम चौधरी, रानी, सारिका, रीना, शिल्पी, सलमा, इंदु, मीरा, और रुकसाना का सम्मान किया। विकास भवन शाखा प्रबंधक प्रदीप जैन ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की संध्या गोयल के प्रयासो से स्वयं सहायता समूह स्थापित हुए हैं जो सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। अध्यक्षता प्रधानाचार्य भूदेव सिंह और संचालन वरिष्ठ प्रबंधक कांति राठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें