फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के छात्रों ने ईओ को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने स्कूलों के पास से कूड़ों के ढेर हटवाने की मांग को लेकर नगर पालिका में ईओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरपालिका में एबीवीपी के छात्र पहुंचे और प्रदर्शन किया। बताया कि बुढ़ाना रोड पर शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, गोल्डन हार्ट एकेडमी, रवापुरी सठेड़ी के स्कूल के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। वहां से गुजरने वाले छात्र और छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई। नगर पालिका की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए पालिका प्रशासन को विद्यालयों के आसपास से कूड़ों के ढेर हटवाकर वहां पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए। इस संबंध में अपनी मांगों का एक ज्ञापन छात्रों ने ईओ ओमगिरी को सौंपा। ईओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर नगर प्रमुख आशीष भूटानी, नगर मंत्री माधव गुप्ता, मोहित धारीवाल, पारस जैन, देवेश राणा, विकास राजपूत, नमन गुप्ता, विभू, सौरभ सोम, मोहित तोमर, सोनू कुमार, सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें