फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सात लेखपाल राजस्व निरीक्षक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने होली पर 1362 लेखपालों का प्रमोशन कर राजस्व निरीक्षक बनाया है। जिले के मात्र सात लेखपालों को ही इसमें अवसर मिल पाया है। इनमें सबसे ज्यादा चार लेखपाल तहसील सदर के हैं। प्रदेश के सभी 75 जिलों में वरिष्ठ लेखपालों को प्रोन्नति दी गई है। प्रमोशन की इस सूची में जिले के सात लेखपालों को ही मौका मिला है। इसमें चार लेखपाल तहसील सदर के जगवीर सिंह, वीरेंद्र वर्मा, रामपाल सिंह और तीर्थपाल हैं। दो लेखपाल मोहम्मद जरीफ और हरिमोहन भार्गव खतौली तहसील में तैनात हैं। एक लेखपाल ओमपाल सिंह बुढ़ाना में तैनात हैं। अब ये सातों लेखपाल राजस्व निरीक्षक के रुप में कार्य करेंगे। जल्द ही इन सबकों इनकी नई जिम्मेदारी मिल जाएगी। जिला मुख्यालय को प्रमोशन पाने वाले सभी सातों लेखपालों की सूची मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें