फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। कस्बा व क्षेत्र में होली का पर्व छुटपुट घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्वक तरीके से मनाया गया। वहीं कस्बे के मुस्लिम समाज ने शुक्रवार की नमाज का टाइम आगे बढ़ाकर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। कस्बा व क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। होली के पर्व पर पुलिस लगातार कस्बे व क्षेत्र में गश्त करती रही और हुड़दंग मचाने वाले युवकों को समझा कर आपस में प्यार मोहब्बत के साथ होली मनाने की अपील की। छुटपुट घटनाओं में गांव सोहजनी व कस्बे में शराब पीकर युवकों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने लाठी फटकार कर उनको खदेड़ कर मामला शांत कर दिया। सांसद डा. संजीव बालियान ने गांव वाजिदपुर कवाली, तिसंग जधेड़ी, सिखेड़ा, राठौर, जानसठ आदि समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ होली खेल कर ग्रामीणों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें