फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू 22 फरवरी को करेगी हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं और सरकारी विभागों द्वारा किसानों की जा रही अनदेखी को लेकर भाकियू ने 22 फरवरी को नेशनल हाईवे जाम करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर सोमवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। किसानों की समस्याओं को लेकर गहन चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि जिले में किसानों की अनदेखी की जा रही है। सरकारी विभागों के अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शुगर मिल मालिक भी किसानों के उत्पीड़न पर उतर आए हैं। खेतों में गन्ना खड़ा, मगर मिल पूरी क्षमता से नहीं चलाया जा रहा है। जब तक खेत में गन्ना रहेगा तब तक मिल चलनी चाहिए, यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। भाकियू की बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी 22 फरवरी को नेशनल हाईवे पर रामपुर तिरहा पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शुगर मिलों द्वारा किसानों को पर्ची न देना, तौल सेंटर को अनावश्यक रूप से बंद करना और विद्युत निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भी भाकियू हाईवे जाम करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, योगेश शर्मा, विकास शर्मा, शाहिद आलम, अंकुर, मनोज सहरावत, शक्ति सिंह, वसीम खां, विदेश मौतला, दिवांकर त्यागी, अनुज बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें