तितावी। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में रविदास जयंती मनाई गई। शुभारंभ संस्था निदेशक विकास पंवार, प्राचार्या रीना सहरावत ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने सदियों पहले जात-पात और छुआछूत के विरुद्ध एक अविस्मरणीय अभियान चलाया था। उनके व्यक्तित्व अमर करने वाली एक प्रसिद्ध उक्ति- मन चंगा तो कठौती में गंगा, इनके चरित्र को पूर्णत: चरितार्थ करती है। प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान चलाकर आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। निशा, मानसी, अंशिका, राहुल, विकास आदि ने भी संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। फरहाना राना, रश्मि तायल, सोनम, अंजलि, नाजरीन, सतेंद्र कुमार, संजीव संगम, रणधीर कुमार, प्रियंका, अंकुर गर्ग, अजीत सिंह, शिवम्, दीपक वशिष्ठ, राजपाल सिंह, शेखर शर्मा आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर अमीरनगर, लड़वा, जसोई, बघरा में रविदास जयंती पर शोभायात्राएं निकाली गईं।