एसडीएम ने निरीक्षण किया
जानसठ। एसडीएम ने नगर पंचायत द्वारा चौराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने चेयरमैन को प्रतिदिन अलाव की लकड़ी जलवाने के लिए कहा है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम श्याम अवध चौहान व चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने पानीपत खटीमा राजमार्ग के चौराहों व कस्बे में जलाई जा रही अलाव की लकड़ी का निरीक्षण किया। एसडीएम ने चौराहों पर अलाव के पास बैठे लोगों से अलाव की लकड़ी जलने के बारे में पूछताछ की। एसडीएम ने चेयरमैन व नगर पंचायत कर्मचारियों को ठंड को देखते हुए समय से चौराहो पर अलाव जलाने के दिशा निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान सभासद अश्वनी चौधरी, लेखपाल रामनारायण, लिपिक मोहम्मद इरफान, लोकेश वर्मा मौजूद रहे।