स्काउट शिविर का समापन
शामली। मेपल्स एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर में स्काउट गाइड कैडेटों ने प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर परमजीत पवार और गाइड कैप्टन रोमा के नेतृत्व में विद्यालय की कक्षा छह से कक्षा बारह तक के विद्यार्थियों को शिविर में स्काउट गाइड कैडेटों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी विद्यार्थियों को स्काउट प्रार्थना, ध्वज गीत, स्काउट की प्रतिज्ञा व इस कैंप के नियम भी सिखाए। प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने बच्चों को देशभक्ति की भावना, भाईचारा पैदा करने पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।