फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की गुणवता की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी दी
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। रसूलपुर जाटान में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत मिट्टी दिवस के मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी दी। इस दौरान किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। शाहपुर के आदर्श गांव रसूलपुर जाटान में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए मिट्टी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक उमेश मलिक और डॉ विवेक बालियान ने किया। इस दौरान मिट्टी दिवस के मौके पर कृषि वैज्ञानिक विभाग टीम के डॉ पीके सिंह, नरेंद्र कुमार ने सभी किसानों के खेतों में पहुंचकर खेत की मिट्टी की जांच की। अधिकारियों की टीम ने 200 किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए। वैज्ञानिकों की टीम ने किसानों को अन्य फसलों के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रधान पति नरेश बालियान, धर्मेंद्र, राजीव बालियान, राजा, अशोक, अरुण कुमार, जुगत राम, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें