खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तर से प्रदेश स्तर तक की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने कहा कि बच्चे इसी तरह से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर प्रदेश स्तर एवं राष्ट्र स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करें। पुरस्कार अध्यापक एवं अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने प्रदान किया। संचालन डा. अमित कुमार जैन और राजकुमार जैन ने किया। कार्यक्रम में नीरज जैन, अजय जैन, विकास कुमार, दलीप सिंह, चंदन शर्मा, संध्या नागर, मोनिका शर्मा, डीके जैन, डीडी शर्मा, रूपक वर्मा, प्रियंका जैन आदि का सहयोग रहा।