अलीयारपुर से होकर आएंगे गन्ना वाहन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव मुबारिकपुर के गन्ना तौल सेंटर से गन्ना न उठने के कारण गन्ने की तौल बंद थी।
बृहस्पतिवार को किसानों व मिल प्रबंधन के बीच समझौता हुआ कि सेंटर से गन्ना वाहन गांव अलीयारपुर से होकर मंसूरपुर शुगर मिल जाएंगे। समझौता होने पर तौल केंद्रों पर तौल प्रारंभ हो गई है। गांव मुबारिकपुर गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना वाहन धनायन से होकर मंसूरपुर शुगर मिल में आते थे। गांव धनायन के रास्ते संकरे होने के कारण गन्ना वाहन बीच रास्ते में फंसने से जाम लग जाता था। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती थी। इसीलिए पिछले तीन दिन से गन्ना वाहन बंद थे। किसानों व मिल प्रबंधन के बीच समझौता हो गया है। यह जानकारी शुगर मिल के वीपी अरविंद कुमार दीक्षित ने दी है।