फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से मां बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार गिरने से मां बेटी घायल
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गांव निराना में मकान की दीवार गिरने से महिला व उसकी बेटी घायल हो गई। गनीमत रही कि परिवार के बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे।
निराना के भूड़ मोहल्ला में मजदूर रियाज पुत्र बशीर का मकान है। बुधवार को शाम के समय मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से अफरा तफरी मच गई। रियाज की पत्नी मेहराज व बेटी तरन्नुम दीवार की चपेट में आकर घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायल मां व बेटी को प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। गनीमत रही कि हादसे के समय बच्चे बाहर खेल रहे थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें