फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल उठा बुराई का प्रतीक रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
जल उठा बुराई का प्रतीक रावण
विज्ञापन

खतौली(मुजफ्फरनगर)। नगर एवं देहात क्षेत्रों में विजयदशमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। शनिवार को ताराचंद शिवालय में आयोजित दशहरे में मंचन पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का वध किया ।तीनों के पुतलों को पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने आग के हवाले किया। दहशहरे में युद्ध को देखने के लिए श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। इस मौके पर गणेश शंकर पालीवाल, राजकुमार भटनागर, रामकिशन सैनी, मास्टर तेजपाल शर्मा, ओमपाल सिंह अहलावत, सुरेंद्र सिंह, अमरीश गुप्ता, हरशरण गुप्ता, चमनलाल अरोरा, मनोज अग्रवाल, दुष्यंत अन्नु, आशीष तायल, अनुज शर्मा, सतीश पालीवाल, आत्माराम भटनागर, पंकज शर्मा, राजपाल, शिवकुमार भटनागर, नरेंद्र त्यागी, लोकेश अग्रवाल, योगेश सैनी, अजय दत्ता, कलीराम, दीपक, राकेश पाठक, पवन सैनी, बुधसैन, जगमोहन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें