फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर व्रत, सांझी विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार की सुख समृद्धि की कामना
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दुर्गाष्टमी पर देवी मंदिरों में भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष मत्था टेका और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों और देवी मंडपों में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। महिलाओं ने कन्याओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए। कस्बे के देवी मंदिर मुकेश त्रिपाठी ने पूजन कराया। न्यामू मंदिर, दधेडू मंदिर, कुटेसरा, दहचंद मंदिरों में हलवा पूरी का प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मां का गुणगान किया। शाम के वक्त देवी की प्रतीक सांझी की घरों से विदाई के वक्त बच्चे और महिलाएं भावुक हो गए। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां की प्रतिमा को घरों से विदा करने के बाद तालाबों में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें