सड़क हादसे में युवक की मौत
बुढ़ाना। शामली जनपद के कैराना थाने के गांव झाड़खेड़ी का रहने वाला सुशील (32) पत्नी सुषमा और बेटे आशीष के साथ बाइक से शनिवार को अपनी रिश्तेदारी में परासौली आ रहा था। शाम करीब तीन बजे बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर परासौली भट्ठे के पास आल्टो कार की टक्कर से तीनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर अवस्था में तीनों को कस्बे के सीएचसी पर भर्ती करवाया गया, जहां से तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय सुशील की रास्ते में मौत हो गई। घटना से मृतक की रिश्तेदारी परासौली और उसके परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।