अंतरजनपदीय तबादलों मे जिले को मिले 415 शिक्षक
मुजफ्फरनगर। अंतरजनपदीय तबादलों में जिले से 89 शिक्षक दूसरे जिलों को जाएंगे और 415 शिक्षक अन्य जनपदों से जिले में आएंगे। बीएसए मायाराम ने बताया कि जो शिक्षक यहां से दूसरे जनपदों को जा रहे हैं उन्हें एक और दो फरवरी को रिलीव लेटर दिए जाएंगे। जो शिक्षक अन्य जनपदों से जिले में आ रहे हैं वह अपनी ज्वाइनिंग चार और पांच फरवरी को करेंगे। प्रदेश सरकार ने अंतरजनपदीय शिक्षकों के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। मायाराम ने बताया कि जिले में बाहरी जनपदों में जो शिक्षक जा रहे हैं, उनमें एक अलीगढ़, एक आजमगढ़, 13 बागपत, चार बिजनौर, छह बुलंदशहर, दस गौतमबुद्धनगर, चार गाजियाबाद, नौ हापुड़, एक मऊ, 26 मेरठ, छह सहारनपुर, सात शामली, एक सीतापुर जाएगा। कुल 89 शिक्षक जिले से बाहर जाएंगे। इसी तरह जनपद में कुल 415 शिक्षक अन्य जिलों से यहां आएंगे।