फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में संजय का पता नहीं लग सका

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में संजय का कोई सुराग नहीं मिला
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर में सोमवार शाम नहाते हुए संजय नाम का युवक पानी में डूब गया था। पुलिस और परिजन गोताखोरों की मदद से गंगनहर में संजय को तलाश करने में जुटे हैं। इसके बावजूद संजय का अभी तक पता नहीं लग सका है। परिजनों ने सलावा झाल पर भी पानी में जाल लगा दिया है। मोहल्ला होली चौक निवासी संजय अपने साले बिजेंद्र के साथ सोमवार शाम गंगनहर पर नहाने के लिए गया था। गंगनहर में नहाते हुए संजय पानी में डूब गया था। संजय के गंगनहर में डूबने की जानकारी उसके साले बिजेंद्र ने परिजनों को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी गंगनहर पर पहुंच गई थी। पुलिस और परिजन गंगनहर में गोताखोरों से संजय को तलाश कराने में लगे हुए हैं। मंगलवार शाम तक संजय का गंगनहर में पता नहीं लग सका था। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें