फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चुुनाव में लगेंगे 400 वाहन, 250 को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह तक विभाग के पास वाहन नहीं पहुंचाए गए तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चुुनाव में अधिकारियों व मतदान कर्मियों को लाने और ले जाने के लिए 400 वाहनों को लगाया गया हैं। एआरटीओ कार्यालय ने वाहनों को अधिग्रहण कार्य शुरू किया हैं। एआरटीओ कार्यालय से 500 वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजे गए थे, जिनमें से 250 वाहन विभाग के पास पहुंच गए हैं। अन्य वाहनों के मालिकों को चेतावनी नोटिस दिए है। यदि यह वाहन बुधवार सुबह तक विभाग के पास नहीं पहुंचाए गए तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
एआरटीओ विश्व जीत प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में चार मई निकाय चुनाव के लिए मतदान होना हैं। चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिये सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस व मतदान कर्मियों को लाने व ले जाने के लिए वाहनों की आवश्कता है। इसके लिए जनपद के 500 वाहनों के मालिकों को नोटिस तामील कराए गए थे। 140 पुलिस 96 प्रशासन के लिए छोटे वाहन और 113 बड़ी बस व 56 मिनी बसों की चुनाव में जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि छोटे हल्के वाहनों को एक मई को नुमाइश मैदान मेरठ रोड में पहुंचाने के निर्देश दिएगए थे। अभी 250 वाहन ही पहुंच पाए हैं। जिन्होंने वाहन नहीं पहुंचाएं हैं उनका यह कार्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 160 का उल्लंघन एवं दण्डनीय अपराध हैं। जो वाहन समय से निर्धारित स्थल पर नहीं पहुंचते हैं तो उन वाहन स्वामियों के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई कराई जाएगी। उधर, एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने भी वाहनों को कब्जे में लेकर उन्हें नुमाइश मैैैैदान पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें