फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील की 38 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
झील की 38 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रशासन की ओर से चल रहे एंटी भूमाफिया अभियान के तहत सदर तहसील के राजस्व अधिकारियों ने झील की 38 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।
एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि पुरकाजी के गांव अमलावाला में झील की 38 बीघा जमीन पर गांव के संदीप ने अवैध कब्जा कर रखा था। बीते एक साल से यह कब्जा था। अब वह फसल बोने की तैयारी कर रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की। जांच में आरोप सही पाए गए। बृहस्पतिवार को तहसीलदार अभिषेक शाही के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई करते हुए झील की 38 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। टीम में राजस्व निरीक्षण धर्मवीर सिंह, लेखपाल मांगेराम वालिया, नसीम, सुक्रमपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें