फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आरोग्य मेला में 3,715 मरीजों का उपचार

Mon, 04 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। 3700 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, नजला-जुकाम समेत अन्य बीमारियों के पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच कर उन्हें दवा वितरित की।

जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। रविवार को भी आरोग्य मेले में 3715 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें 1372 पुरुष, 1458 महिलाएं और 885 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें सबसे ज्यादा मरीज 519 बुखार और अन्य बीमारी, 404 त्वचा और 319 गैस्ट्रो की समस्या लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि बदलने की वजह से बुखार की शिकायत अधिक है। खांसी, नजला और जुकाम लोगों को परेशान कर रहा हैं। आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया जाता है। जिसमें गांव देहात से आने वाले मरीजों को उपचार दिया जाता है। रविवार को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 3715 मरीजों ने परामर्श लिया। सभी की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई।
विज्ञापन



शेरनगर पीएचसी पर 86 मरीजों की जांच
फोटो समाचार
पुरकाजी। पुरकाजी क्षेत्र की शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले व आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर, एलर्जी, श्वांस व गर्भवती महिलाओं सहित कुल 38 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। इसके अलावा 20 लोगों को योग कराया गया व 28 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। मेले में डॉ. अजय प्रताप शाही, मनोज वर्मा, पवन जाटव, नीलम, हाकिम अली आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें