फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अध्यक्ष के लिए 36 और सभासद के लिए खरीदे गए 207 नामांकन फार्म

विज्ञापन
ुढ़ाना तहसील में नामांकन स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व अन्य।
विज्ञापन
दो पालिका और आठ निकायों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में नामांकन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन दो पालिका और आठ निकायों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रक्रिया शुरू हुई। एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। जिले में अध्यक्ष पद के लिए 36 और सभासद के लिए 207 ने नामांकन प्रपत्र खरीदे गए।




जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नामांकन के पहले दिन किसी भी निकाय में नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट और खतौली, बुढाना, जानसठ में प्रक्रिया चल रही है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का आरओ सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को बनाया गया है। पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन






मुजफ्फरनगर में मेहराज ने खरीदा नामांकन
शहर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए एक प्रपत्र की बिक्री हुई। इसके अलावा दिनभर नामांकन कक्ष सूना पड़ा रहा। बुधवार को नामांकन फार्म की बिक्री बढ़ने की संभावना है। सदस्य पद के लिए 94 ने नामांकन प्रपत्र खरीदे।
विज्ञापन









चरथावल के लिए खरीदे 11 नामांकन

चरथावल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन फार्म खरीदे गए। सदस्य पद के लिए आठ संभावित उम्मीदवारों ने प्रपत्र खरीदे।








पुरकाजी के लिए सात नामांकन बिके

पुरकाजी नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए सात और सदस्य पद के लिए भी सात ने नामांकन प्रपत्र लिए हैं। दिनभर पुरकाजी के नामांकन कक्ष में प्रक्रिया को जानने के लिए लोगों की आवाजाही रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें