फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर - फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से 3.5 लाख लूटे

Thu, 11 Jan 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। क्षेत्र के पलड़ी ढिढावली बाईपास पर बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से हथियार के बल पर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। तमंचे की बट मार कर एक कर्मचारी को घायल कर दिया। सूचना पर एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के साथ पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।


बुढ़ाना स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी श्रीराम व सन्नी बाइक पर सवार होकर भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर से पैसे इकट्ठे कर बुढ़ाना लौट रहे थे। पीड़ित ने बताया कि जब वह शाहपुर शिकारपुर बाईपास पर गांव पलड़ी व ढिढावली के बीच पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार तीन युवक उनसे आगे निकल गए और उन्हें तमंचे दिखाकर आतंकित कर रोक लिया। पीछे बैठे सन्नी कुमार के सिर व मुंह पर बट से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। बदमाश बैग छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये थे। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की घटना की सूचना पर पुलिस टीम के साथ आनन-फानन में थाना अध्यक्ष अजय प्रसाद गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी देहात संजय कुमार व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के अलावा बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मौका मुआयना करने के साथ पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। घटना के संबंध में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें