फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्यतिथि 15 मई को
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू संस्थापक किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्यतिथि 15 मई को देशभर में जनपद स्तर पर जल-नदी-पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिले में सिसौली के किसान भवन में कार्यक्रम होगा। प्रात: 8 बजे यज्ञ-हवन के बाद सभा का आयोजन किया जाएगा। जनपद के किसान चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। साथ ही जल एवं नदियों को बचाए जाने का भी संकल्प लेंगे। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि कार्यक्रम में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा किए गए संघर्षों और संघर्ष के दम पर किसानों के जीवन में बदलाव के बारे में वक्ता बताएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण करेंगे। पुण्यतिथि के मौके पर कृषि से जुडे़ विभागों एवं वैज्ञानिक भी किसानों का मार्गदर्शन करेंगे तथा किसानों को जल बचाओं एवं खेती के बारे में गुर बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें