फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दिए अग्नि सुरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को दिए अग्नि सुरक्षा के टिप्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आग से बचाव के तरीके बताए गए। छात्र-छात्राओं को बताया कि यदि घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो किस तरह उस पर काबू करें। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एफएसएसओ ऋषभ पवार, जय किशोर सैनी, वीरपाल सिंह, अंकुर कोली आदि ने अग्नि शमन के प्रयुक्त होने वाली चीजों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के बारे में बताया। जानकारी दी कि यदि घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो उस पर बोरे को गीला करके जोर से मारें। आग तक आक्सीजन की पहुंच बंद कर दें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अग्निशमन यंत्र के प्रयोग की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता व उप प्रधानाचार्या रमनीत स्वरूप ने प्रशिक्षकों का आभार जताया। निदेशक चारु भारद्वाज ने बताया कि छात्र छात्राएं किसी भी आपदा के समय दिए गए प्रशिक्षण को ध्यान में रखकर कदम उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें