रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुति
खतौली। केके जैन पब्लिक स्कूल में सत्र 2018-19 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ, डा. कविता नागर, देवेंद्र जैन रहे। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा अनेक करतब भी दिखाए, जिनमें एक ही वार से नारियल तोड़ना, आग लगाकर टाईल्स तोड़ऩा, जूडो कराटे का भी प्रदर्शन किया। स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं आयशा, हमवा व जमाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष शशांक जैन, प्रबंधक वैभव जैन, प्रधानाचार्या रीतु कश्यप आदि ने छात्र छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।