मोरना। गांव बेहड़ा सादात-बीआटी रोड बिजनौर पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही बंद कराने को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
ककरौली के गांव गंगदासपुर, निजामपुर केड़ी आदि के ग्रामीण विपिन, राहुल, आनंद, मोनु, शुभम, गंगाराम, नेत्रपाल, सोहनबीर, जयचंद, रामबीर, सोनू, संदीप आदि ग्रामीणों ने बेहडा सादात-बीआटी रोड बिजनौर पर जाम लगा कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्ग पर ओवरलोड वाहनों को बंद कराए जाने की मांग की। सरकार से टैक्स बचाने के लिए ओवरलोड ट्रकों से कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी हैं। उन्होंने इसके लिए आरटीओ विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। शिकायत करने पर न तो कोई अधिकारी आकर चेकिंग करता है, न ही ग्रामीणों की बात सुनी जाती है। सड़क के नुकसान के साथ आम लोगों के परिवारों को जान देकर भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।