रैली की अनुमति न देने पर रालोद नेताओं ने लगाया जाम
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की 27 फरवरी को प्रस्तावित युवा उद्घोष बाइक रैली के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इससे रालोद नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को मीनाक्षी चौक जाम लगाकर विरोध जताया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रशासन के तानाशाही रवैये के विरोध में सभी एकजुट हो जाएं। बताया कि 26 फरवरी यानि मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक होगी। इस बैठक में प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी से सवेरे दस बजे पार्टी कार्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया है।