फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर जीएसटी, बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वाणिज्य कर विभाग ने स्थापना दिवस पर रन फॉर जीएसटी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके साथ ही दौड़ प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन

100 मीटर की दौड़ में सूरजपाल मलिक प्रथम, रामपाल द्वितीय और अखिलेश तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में रामपाल प्रथम, सूरजपाल मलिक द्वितीय और अखिलेश तृतीय स्थान पर रहे। 2000 मीटर में रामपाल प्रथम, सूरजपाल मलिक द्वितीय और योगेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन का संयोजन असिस्टेंट कमिश्नर डीएस गौतम और प्रभास कुमार ने किया। ज्वाइंट कमिश्नर शरद कुमार शुक्ला, रामप्रकाश पांडेय डिप्टी कमिश्नर केपी वर्मा, अरुण श्रीवास्तव, अनिल कुमार, अशोक सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाठक, अधिवक्ता प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, बैडमिंटन प्रतियोगिता में डबल मुकाबले खेले गए जिसमें शरद कुमार शुक्ला और सूरजपाल मलिक की जोड़ी ने प्रवेश तोमर और जुबैर की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। 26 फरवरी को वाणिज्य कर विभाग के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उस दिन प्रात: 10 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी। लगातार दो वर्षों तक उत्तरोत्तर प्रगतिशील कर देने वाले व्यापारी को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें