फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धाजंलि

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति से बड़ा कोई धर्म नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी में आयोजित यज्ञ में पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि देशभक्ति से बड़ा कोई धर्म नही है। आतंकवाद के खिलाफ समाज एकजुट होकर लड़े, तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज में वैदिक मंत्रों से यज्ञ किया गया। आतंकी हमले में शहीद वीर सपूतों की आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन रखा गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारत की रक्षा को हजारों जवानों ने प्राणों की आहुति दे दी है। पाकिस्तान आतंकवादियों की शरणस्थली है। देश की एकता, सुरक्षा को एकजुट होकर आतंकियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें। इंजीनियर करण सिंह आर्य, रणवीर सिंह आर्य, आनंदपाल सिंह आर्य, मंगत सिंह, यशपाल आर्य, सोमदत्त आर्य, धन कुमार आर्य, राज पाल आर्य, मंजु त्यागी, खुशी आर्य, राकेश देवी आदि ने यज्ञ में आहुति देकर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें