समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में भाजपाइयों ने मेरा परिवार भाजपा परिवार तथा समर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जीत के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभासद राजीव शर्मा, बूथ 86 के अध्यक्ष डा. रविंद्र वर्मा, प्रमोद चौधरी, हरीश मित्तल, नवीन पिंटू, दुलारी मित्तल, रेेेखा वर्मा, राधे वर्मा, सुदेशना वर्मा, अनिल वर्मा, प्रमोद सैनी, वेदप्रकाश शर्मा, ऋषिपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।