खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती सहित दो बच्चे भी घायल हो गए।
मेरठ के दौराला निवासी सुभाष पुत्र सीताराम अपनी पत्नी मुनेश और दो बच्चे शेखर, अनुज को मुजफ्फरनगर से गांव वापस आ रहा था। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती समेत बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। कार सवारों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायलों और कार सवारों के बीच इलाज कराने को लेकर समझौता हो गया है। उधर, खतौली के गांव सकौती की रहने वाली 50 वर्षीय शमीना पत्नी रमजान रविवार को बाजार में सामान खरीदने आई थी। जीटी रोड पर सामान खरीदते समय रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्धा सड़क पर गिरने से घायल हो गई।