फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा द्वारा उठाया जाएगा नगर की गलियों से कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिकशा से उठाया जाएगा गलियों से कूड़ा
विज्ञापन

जानसठ। नगर पंचायत द्वारा कस्बे को स्वच्छ रखने तथा गलियों से कूड़ा उठाने के लिए ई-रिकशा लगाई गई है। इसका शुभारंभ विधायक विक्रम सैनी ने किया।
नगर पंचायत कार्यालय पर विधायक विक्रम सैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, ईओ ओम गिरि ने इलेक्ट्रॉनिक्स रिकशा का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश में छोटे से छोटे कस्बे को भी स्वच्छ रखने के लिए हरसंभव प्रयासरत है। कस्बे की छोटी गलियों में जहां ट्रैक्टर या अन्य वाहन नहीं जा सकते, उसके लिए सरकार ने ई-रिकशा कूड़ा उठाने के लिए लगाई हैं, जिससे नगर को हरसंभव साफ रखा जा सके। इस मौके पर नगर पंचायत सभासद अश्वनी चौधरी, विकास गुप्ता, अमरजीत सैनी, सुनील कश्यप, विवेक उपाध्याय, शिवकुमार, मोहम्मद इरफान, अमित चौहान, लोकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें