फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएस पब्लिक स्कूल ने जीती गर्ल्स खो-खो की ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएस पब्लिक स्कूल ने जीती गर्ल्स खो-खो की ट्राफी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में चौथी एक दिवसीय जिलास्तरीय सीबीएसई के तहत गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता हुई, जिसे डीएस पब्लिक स्कूल की टीम ने ही जीती।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने किया। डीएस पब्लिक स्कूल की टीम के अलावा स्टैपिंग स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल, जीसी पब्लिक, हिमालयन स्कूल, न्यू होरिजन पब्लिक स्कूल की टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच में ज्ञानदीप ने न्यू हॉरिजन की टीम को हराया। अन्य मैचों में जीसी पब्लिक स्कूल की टीम ने एसडी पब्लिक स्कूल की टीम को, हिमालयन पब्लिक स्कूल की टीम ने स्टैपिंग स्टोन स्कूल की टीम को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमी फाइनल ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने जीसी पब्लिक स्कूल की टीम का हरा कर जीता और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल डीएस पब्लिक स्कूल और हिमालयन पब्लिक स्कूलों के बीच खेला गया, जिसे डीएस पब्लिक स्कूल की टीम ने जीता। फाइनल मैच में डीएस पब्लिक स्कूल की टीम ने ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विशिष्ट अतिथि डॉ एस एन सिंह, डॉ राजेश्वर सिंह, केजी अग्रवाल, नंद किशोर, राकेश कौशिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल चेयरमैन एसएल शर्मा, मैनेजर सुधीर शर्मा, डायरेक्टर रेणु शर्मा, प्रधानाचार्या संतोष जैन एवं एडमीनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। विपिन कुमार, अंकित कुमार, अंकित चौधरी, संजीव कुमार, दुष्यन्त ने रेफरी की भूमिका निभाई। रजनीश शर्मा, गजेंद्र सिंह, शिवानी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें