भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत
बुढ़ाना/परासौली। फतेहपुरखेड़ी गांव में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष का बिरादरी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने प्रदेश व देश की भाजपा सरकार की नीतियों का गुणगान किया। तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुरखेड़ी में सैनी समाज के लोगों ने स्वागत समारोह किया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का स्वागत हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार उनकी बिरादरी को उचित सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार देश हित में कार्य कर रही है। अपराधों पर अंकुश लगा है। भ्रष्टाचार में बहुत कमी आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विदेशों में भारत की विशेष पहचान बनाई है। इस मौके पर रंजीत सैनी, अरुण सैनी, राजकुुमार, जिले सिंह, मक्खन, मनोज, शोभाराम, जनेश्वर, सतबीर, बीरसैन सहित बिरादरी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।