फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल की छात्राओं को स्कूल द्वारा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। ब्लाक स्तरीय उच्च माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गांव कवाल के कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका आसिफा बेगम ने बताया कि प्रतियोगिता के खो-खो में प्रथम स्थान पर अर्शी, अन्नू, सानिया, अजहर फातमा, बुशरा, नाजिया, चांदनी रहीं। कबड्डी में प्रथम स्थान पर अफशा, नाजिया, नूरसबा, अर्शी, सायमा, मुस्कान रहीं। ऊंची कूद में सानिया प्रथम, ऊंची व लंबी कूद में सुमैया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में नूरसबा ने प्रथम व 100 मीटर की दौड़ में सायमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 23 अक्तूबर को ब्लाक स्तर पर संपन्न हुई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को स्कूल की तरफ से उनको सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में अनुपम शर्मा, सुषमा, रविकांत, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें