छात्रों को निशुल्क ड्रेस बांटी
मीरापुर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज के निर्देश पर स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र और छात्राओं को निशुल्क ड्रेस वितरित की गई। कॉलेज प्रधानाचार्य गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्वामी ओमानंद जी सरस्वती के निर्देश पर कालेज में पढ़ने वाले 144 छात्र छात्राओं को ड्रेस कोड के अनुपालन के लिए ड्रेस वितरित की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता और क्षेत्र के समाजसेवी आजाद बंसल ने ड्रेस वितरित की। कीर्ति भूषण शर्मा, भुवनेश शर्मा, दीपक कुमार, कौशल कुमार, अर्चना चौधरी, ओमपाल सिंह, महेंद्र सिंह, आकाश कुमार, अमित पाल, कोमल, राजेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश वर्मा, वर्षा रानी, अभय चौधरी आदि रहे।