फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोना में प्रधान पद के लिए उपचुनाव आज होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव अहरोड़ा में एक सांड़ ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। गांव निवासी राजेश पुत्र रविदास बृहस्पतिवार की सुबह गन्ने की बंधाई करने के लिए खेत पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक रस्ते से गुजरते आवारा सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने से ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों ने सांड़ से किसी तरह उसको बचाया। सांड़ के हमले में युवक के हाथ की हड्डी टूट गई। घायल युवक को निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी गांव के मांगेराम, गौरव, अजय सहित आधा दर्जन ग्रामीणों पर आवारा सांड़ हमला कर घायल कर चुका है। ग्राम प्रधान मांगेराम का कहना है कि कई बार एसडीएम से सांड़ को पकड़वाने के लिए लिखित में अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें