हाइवे पर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
छपार। हाइवे स्थित विश्वनाथ शिवमंदिर में कांवड़ियों की सेवा के लिए 41वें सेवा शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास त्यागी ने किया। महामंडलेश्वर भैय्यादास जी महाराज के सानिध्य में लगे कांवड़ सेवा शिविर में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष इलम सिंह, पूर्व एमडी ऋषिपाल सिंह, विष्णुदत्त त्यागी, विजयपाल त्यागी, रविदत्त धीमान, नवीन त्यागी, रमेश नायक, विनय गोयल, लोकेश कर्णवाल, राजेश त्यागी, राजेंद्र गुप्ता, विकास त्यागी व श्रवण त्यागी मौजूद रहे। उधर, बृहस्पतिवार को ही बरला इंटर कालेज के पास लगे सेवा शिविर का शुभारंभ तहसीलदार सदर रणजीत सिंह ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सईदुज्जमां, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, पुष्पेंद्र गुर्जर, आदेश गोयल, श्याम सिंह, अनंगपाल व वेदराम आदि मौजूद रहे।