बुढ़ाना। पोल खोल-हल्ला बोल अभियान को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने जनसंपर्क किया। पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, चौधरी मुश्ताक जनसंपर्क कर रहे है। चौधरी मुश्ताक ने हुसैनपुर कलां के पूर्व प्रधान कल्लन आदि को साथ लेकर जनसंपर्क किया। कस्बे में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। नवाजिश आलम ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। राजपाल बालियान ने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ बिटावदा, इटावा, बड़ौदा, विज्ञाना, गढ़ी सखावतपुर, जौला, जोगियाखेड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को बताते हुए उन्होंने जयंत चौधरी की सभा में पहुंचने की अपील की। इस दौरान हाजी जमशेद, सुरेंद्र सहरावत, सत्यपाल सहरावत, पप्पन आदि मौजूद रहे।