छत गिरने से दंपति व बच्चा घायल
खतौली। रविवार को तेज आंधी व बारिश होने से रात के समय मोहल्ला बालाजीपुरम में मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबने से रविंद्र पुत्र गिरवर उसकी पत्नी सीमा व बेटा आर्यन घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर मलबे के नीचे दबे तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल में उपचार कराया। उधर, रतनपुरी में तेज आंधी व बारिश में तारों के टूटने से दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। सिकंदरपुर बिजलीघर से जुड़े बड़सू, सिकंदरपुर, रामपुर, चंदसीना, घनश्यामपुरा, समौली, कैलाशनगर, रतनपुरी, मुजाहिदपुर, भूपखेड़ी आदि दर्जनों गांवों की रविवार की रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली बाधित होने से ग्रामीणों का गरमी से हाल बेहाल है।