फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने गया दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलिक़ॉप्टर से दुल्हन लेने गया दूल्हा
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोहजनी तगान में पूर्व प्रधान सुनील त्यागी के पुत्र नितेश त्यागी का शादी समारोह था। बरात बुलंदशहर जिले के स्याना कस्बे में जानी थी। कई दिनों से मैदान की बेरिकेडिंग कराकर उसमें हैलीपैड बनाने का कार्य चल रहा था। बुधवार को दो बजे के आसपास ट्रांस भारती एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर आसमान में उड़ते हुए दिखाई दिया तो ग्रामीणों की भीड़ मैदान के आसपास एकत्र हो गई। पुलिस ने सभी को बेरिकेडिंग के बाहर रोक दिया। दूल्हा नितेश और उनके माता पिता व उसके कुछ रिश्तेदार हेलिकॉप्टर में बैठकर स्याना के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार की सुुबह वे दुल्हन को लेकर इसी हैलीपैड पर उतरेंगे। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें