बुढ़ाना। कस्बे की सफीपुर पट्टी में मकान की कड़ियों की छत गिरने कारण मकान में सो रहे एक परिवार के महिला और बच्चों समेत छह सदस्य घायल हो गए। कस्बे की सफीपुर पट्टी में हाजी कालू का मकान है। मंगलवार को सुबह करीब सात बजे हाजी कालू अपने परिवार के अपनी पत्नी नाजो (45) पुत्री बीबी (17), पोती समा (10), दामाद मुरसलीन (25), बालक सुभान (10) के साथ अपने मकान में सो रहा था। इस दौरान छत अचानक भरभराकर गिर गई। मोहल्ले वालों ने मौके पर पहुंचकर परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।