मंसूरपुर । हाइवे पर नावला कट के पास कार की टक्कर लगने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव पुरबालियान निवासी 50 वर्षीय यामीन पुत्र इलियास मंगलवार को पैदल गांव नावला जा रहा था। हाइवे पर नावला कट के पास मेरठ की ओर से तेजी से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यामीन गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान यामीन की मौत हो गई।