मोरना। हजरत अली के जन्मदिन पर मोरना क्षेत्र में कार्यक्रम हुए। छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। हजरत अली का जन्मदिन शिया समाज के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस मौके पर गांव मोरना स्थित पंजेतनी इमामबाड़ा में कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ तिलावते कुरान पाक से किया गया। शिया धर्मगुरु मौलाना अबुल हसन ने नाते पाक पढ़कर कार्यक्रम आगाज किया। कार्यक्रम में क्षेत्र व दूरदराज से शायरों ने अपने कलाम पेश किए। मोरना व जानसठ मार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। मुख्य सहयोगी के रुप में साजिद अली हुसैन, बादशाह अली, आसिफ अब्बास, हाजी रईस मौहम्मद, हाजी हसन, बाकर रजा, मनव्वर जैदी, अली रजा, वसीम, चांद मियां, शाहिद, नईम, रईस अली, अय्यूब पारा, वाजिद, जहीर अब्बास, अब्बास मेंहदी, सरकार मेंहदी, सैय्यद रजा आदि मौजूद रहे।