मंसूरपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष रुपेेंद्र सैनी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने तथा बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने पर बल दिया। मंसूरपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग मंडल कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर की कमेटी को मजबूत और संगठित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। बैठक में डॉक्टर सुधीर सैनी, तेजपाल सैनी, योगेंद्र सिंह, नंदकिशोर पांचाल, प्रियंक, मनोज सैनी, बलराम घासीपुरा, ओमपाल सिंह, शेखर, वीर सिंह कश्यप आदि ने भी विचार व्यक्त किए।