बुढ़ाना। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएस मिश्रा बुधवार की दोपहर कस्बे की सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सीएचसी की सफाई व्यवस्था, बिल्डिंग का रखरखाव आदि का निरीक्षण किया। वैक्सीन एवं वैक्सीन बॉक्स सही पाए गए। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर तथा कर्मचारियों की गिनती करवाई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश कुमार ने बताया कि दो कर्मचारी अनुपस्थित है। उपस्थिति रजिस्टर में उनकी गैर हाजिरी दर्ज करवाई गई। सीएमओ ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रियावली नंगला और मौहम्मदपुर रायसिंह का भी निरीक्षण किया।